नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9817784493 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सावधान रहें – एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ आंधी का विकराल असर दिखेगा – – समाज जागरण 24 टीवी

सावधान रहें – एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ आंधी का विकराल असर दिखेगा –

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

—कृष्णराज अरुण —
samajjagran24tv.com
नई दिल्ली — खबरों में अलर्ट करने वाली जानकारियां सुर्खियां तेजी से बढ़ती ही जा रही है। कहा जा रा रहा हैकि एक तरफ हिमालयी राज्यों से जुड़े पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।
विश्लेषण में जानते हैं कि क्या है आईएमडी क्या समझा रहा है ?
देश में पश्चमी विछोभ से तेज आंधी का प्रकोप बदलते मौषम में निरंतर नए नए रौद्र रुप लेकर चेतावनियों के संकेत लेकर आ रहा है। आम जनजीवन में काफी सतर्कता का महीना अप्रेल 2025 चेतावनियों को लेकर रौद्ररूप के साथ बढ़ता दिख रहा है। बढ़ती आंधी से विनाशक हानि काफी परेशान करने वाली है। ओला वृष्टी से फसलों को नुक्सान काफी दुखद है।
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है तो वहीं दक्षिण हरियाणा पर चक्रवाती परिसंचरण स्थित है यह भी काफी सचेतक है।
आईएमडी ने जम्मू कश्मीर और ल‌द्दाख के लिए रेड अलर्ट जारी किया है-
जहां 20-21 अप्रैल को 60-70 किमी से लेकर 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवाएं चलेंगी और गरज-बिजली के साथ भारी बारिश-बर्फबारी होगी। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आंधी के साथ बादल बरसेंगे और ओले भी गिरेंगे। यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी आंधी-तूफान के साथ बरसात होगी, जहां आंधी की स्पीड 40-50 किमी से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे रह सकती है। 23 अप्रैल तक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 22 से 25 अप्रैल तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।
तेलंगाना में 19 से 21 अप्रैल तक, तमिलनाडु, पुडुचेरी में 20 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बादल बरसेंगे। इन राज्यों में 50 से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी।आईएमडी ने हीटवेव और लू को लेकर भी चेतावनी जारी की है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ में गर्म हवाएं चलेंगी, जबकि मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी में हीटवेव की स्थित रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 अप्रैल को गर्म रात रहेगी। राजस्थान के चुरु और श्री गंगानगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक पारा था।
उत्तर प्रदेश में तापमान यथावत रहने की बात कही गयी है –
20 अप्रेल के बाद दिल्ली एनसीआर 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृ‌द्धि और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिल्ली एनसीआर में 21 अप्रैल को हवाओं के रुख के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 22 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930