नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9817784493 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , -100 से अधिक महिलाओं से रेप करने वाले हरियाणा के आरोपी जलेबी बाबा की जेल में मौत- – समाज जागरण 24 टीवी

-100 से अधिक महिलाओं से रेप करने वाले हरियाणा के आरोपी जलेबी बाबा की जेल में मौत-

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जलेबी बाबा आरोपी थे बाबा जिनपर 100 से अधिक महिलाओं से दुष्कर्म कर और उस दौरान अश्लील वीडियो बनाई जाती थी-जांच में असंख्य सीढ़ियां बरामद हुई थी –

कृष्णराज अरुण
-samajjagran 24tv –
चंडीगढ़ – 14 साल जेल की सजा काट रहे कई गंभीर आरोपों में चर्चित 120 से अधिक महिलाओं से रेप करने वाले हरियाणा के जलेबी बाबा की हिसार जेल में मौत हो गई है। बतादें कि जलेबी बाबा 120 से अधिक महिलाओं के साथ रेप कर वीडियो बनाने के मामले में दोषी था। जलेबी बाबा उर्फ बिल्लू अमरपुरी हिसार की केंद्रीय कारागार-2 में बंद था। उसने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर 100 से ज्यादा महिलाओं के साथ रेप किया था। उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे।
बीते बुधवार को उसकी जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई तो उसे अग्रोहा पीजीआई ले जाया गया था। जहां पीजीआई में जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया।

जांचों में जलेबी बाबा कृत्य के आश्रम से मिली थी सेक्स सीडी-
जलेबी बाबा महिलाओं से तंत्र मंत्र के नाम पर उनको नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करता था। जलेबी बाबा पर 120 महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे थे। उसके आश्रम से 30 से ज्यादा सेक्स सीडी भी मिली थी। जलेबी बाबा महिलाओं की अश्लील वीडियो बना उन्हें ब्लैकमेल भी करता था। फतेहाबाद जिले टोहाना में जुलाई 2018 में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दुष्कर्मी जलेबी बाबा उर्फ बिल्लूराम उर्फ अमरपुरी एक महिला से संबंध बनाता दिखाई दे रहा था।

यह मामला 2018 में दर्ज हुआ था-
वीडियो के वायरल होने के बाद टोहाना के लोगों में विरोध उठा और बाबा के ‌खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया। इसके बाद दबाव में आकर टोहाना पुलिस ने टोहाना के तत्कालीन शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की शिकायत पर 19 जुलाई 2018 को बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया था, उसके बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया। पुलिस ने कोर्ट में बाबा के खिलाफ एक नवंबर 2020 को 200 पन्नों की चार्जशीट डाली थी। इस दौरान 20 बार गवाहियां हुई, जिसमें पीड़ित नाबालिगा, महिलाओं सहित पुलिस के अधिकारियों व एफएसएल के अधिकारियों के भी कोर्ट में बयान दर्ज किए गए थे।

जलेबी बाबा के कमरे से बरामद हुई थी अफीमदुष्कर्मी जलेबी बाबा के खिलाफ फतेहाबाद की सेशन कोर्ट में ही नहीं बल्कि टोहाना की कोर्ट में भी एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है। जब बाबा के आश्रम में उसके कमरे की जांच की गई तो वहां से अफीम बरामद हुई थी। इस मामले में बाबा के खिलाफ टोहाना में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज हुआ था।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930