नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9817784493 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दिल्ली यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब- यमुना के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित दूसरे स्थानों पर भेजने का काम शुरू – – समाज जागरण 24 टीवी

दिल्ली यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब- यमुना के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित दूसरे स्थानों पर भेजने का काम शुरू –

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
दिल्ली यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब-आने से सरकार ने प्रसाशन को अलर्ट करते हुए यमुना निकट रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों मेँ पहुंचाने की तैयारी

– समाज जागरण 24tv –
  राष्ट्रीय राजधानी डेस्क
– कृष्ण राज अरुण-
नई दिल्ली-दिल्ली यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब-आने से सरकार ने प्रसाशन को अलर्ट करते हुए यमुना निकट रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों मेँ पहुंचाने की तैयारी कर दी है. प्रशासन ने रविवार शाम को ही यमुना खादर इलाके में मुनादी करानी शुरू कर दी है। लोगों के लिए ऊपरी इलाके में टेंट लगाने शुरू कर दिए गए हैं। यमुना खादर क्षेत्र में खेती करने वाले लोगों को पानी पर नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से रविवार सुबह करीब 45000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रात में करीब एक लाख क्यूसेक और पानी छोड़े जाने की सूचना है।
11 जुलाई को यमुना में बाढ़ आने की आशंका बनी हुई है-
दिल्ली सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि बाढ़ के बचाव के लिए जितने भी उपकरण इस्तेमाल किए जाते हैं उनका भी निरीक्षण किया जा चुका है। दिल्ली के अंदर 16 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की मदद से निगरानी की जा रही है। दिल्ली सरकार नदी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के रहने व खाने का इंतजाम कर रही है।
205.33 मीटर है खतरे का निशान
रविवार को शाम पांच बजे तक पुराने लोहा पुल के पास यमुना का जलस्तर करीब 203.57 मीटर तक मापा गया। यहां चेतावनी का स्तर 204.5 मीटर है और 205.33 मीटर खतरे का निशान अंकित किया गया है। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में जिस तरह से तेज बारिश हो रही है, यदि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज में जलस्तर जरूरत से ज्यादा बढ़ेगा तो अचानक भारी मात्रा में वहां से पानी एक साथ छोड़ा जा सकता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930