नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9817784493 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक 10 घंटे तक चली- पीएम मोदी के 9 साल उपलब्धियां बूथ वर्कर पब्लिक सभी अहम मुद्दों की मंत्रणा – समाज जागरण 24 टीवी

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक 10 घंटे तक चली- पीएम मोदी के 9 साल उपलब्धियां बूथ वर्कर पब्लिक सभी अहम मुद्दों की मंत्रणा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

-समाज जागरण 24 tv –
–राष्ट्रीय राजधानी डेस्क प्रमुख –कृष्णराज अरुण
नई दिल्ली -(अलर्ट न्यूज़ सर्विस ) आगामी 2024 चुनाव से पहले भाजपा अपने रणनीति कारों के साथ फिल्ड संगठात्मक तैयारियों में जुट चुकी है। आज पार्टी शीर्ष भाजपा के नेताओं की एक बैठक10 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली है। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष मौजूद रहे।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक भाजपा की बैठक लगभग 10 घंटे तक चली। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठित मुद्दों पर चर्चा हुई है- साथ ही साथ अगले लोकसभा चुनाव के लिए किस तरीके से अभी से ही तैयारी शुरू की जाए, इसको लेकर कि नेताओं के बीच चर्चा हुई है।

इस बैठक में आने वाले चुनाव को लेकर मंथन किया गया। साथ ही साथ कई बड़े निर्णय भी लिए गए हैं। खबर यह भी है कि संघ के नेताओं से भी भाजपा के नेता मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा मोदी सरकार के 9 साल के कामकाज को लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए, इस पर भी जोर देने की बात की गई है और जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने पर भी फोकस किया गया है। बैठक में पार्टी के विस्तार के अलावा मिशन साउथ पर भी चर्चा हुई है।
दक्षिण भारत में लगातार भाजपा अपने जनाधार को बढ़ाना चाहती है। लेकिन कहीं ना कहीं कर्नाटक चुनाव से बड़ा झटका लगा है। वही, गठबंधन को लेकर भी चर्चा हुई है। हाल के दिनों में उपेंद्र कुशवाहा, एकनाथ शिंदे और चंद्रबाबू नायडू जैसे बड़े नेताओं ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की है।सूत्रों का दावा है कि इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं जिसमें कई प्रदेश अध्यक्षों को बदलने की तैयारी है। साथ ही साथ कई प्रदेश के प्रभारियों को भी बदला जा सकता है। कई नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। चुनाव के मद्देनजर भाजपा कई बड़े फैसले कर सकती है।
अहम फोकस फिल्ड में जनता के बीच पीएम मोदी के 9 साल की बेहतरीन उपलब्धियां कैसे पहुंचाई जाये –
इस पर भी जोर देने की बात की गई है और जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने पर भी फोकस किया गया है। बैठक में पार्टी के विस्तार के अलावा मिशन साउथ पर भी चर्चा हुई है। दक्षिण भारत में लगातार भाजपा अपने जनाधार को बढ़ाना चाहती है। लेकिन कहीं ना कहीं कर्नाटक चुनाव से बड़ा झटका लगा है। वही, गठबंधन को लेकर भी चर्चा हुई है। हाल के दिनों में उपेंद्र कुशवाहा, एकनाथ शिंदे और चंद्रबाबू नायडू जैसे बड़े नेताओं ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031