नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9817784493 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सातवें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज -कुरुक्षेत्र में पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव में चमक दिखेगी हरियाणा धर्मक्षेत्र में – – समाज जागरण 24 टीवी

सातवें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज -कुरुक्षेत्र में पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव में चमक दिखेगी हरियाणा धर्मक्षेत्र में –

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– कृष्ण राज अरुण –
-samajjagran24tv.com –
चंडीगढ़ / कुरुक्षेत्र – सातवें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होगा, इस कार्यक्रम में फिल्मी जगत के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री पहुंचेंगे तथा सिनेमा के अनुभवों को साझा करेंगे। ये महोत्सव युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग तथा संस्कृति सोसाइटी फॉर आर्ट्स एंड कल्चरल डेवलपमेंट के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें धारावाहिक महाभारत सीरियल में द्रौपदी का अभिनय करने वाली रूपा गांगुली, फिल्मी अभिनेत्री मुनमुन सेन, लगान फिल्म तथा चंद्रकांता सीरियल में अभिनय करने वाले अखिलेंद्र मिश्रा तथा टीवी सीरियल की मशहूर अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा उद्घाटन अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मुख्य अतिथि के तौर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा शामिल होंगे।
आज मंगलवार को जारी जानकारी देते हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का ब्रोशर मंगलवार को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा जारी किया और कहा कि पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव छात्रों के लिए वरदान साबित होगा। महोत्सव के माध्यम से जनसंचार विभाग के विद्यार्थी एवं फिल्मों में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को फिल्मों से जुड़ी और तकनीक के विषय में सूक्ष्म पहलुओं को जानने का अवसर प्राप्त होगा।
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया अनुसार दी जानकारी में महोत्सव में 16 देशों की 19 भाषाओं की फीचर फिल्म, लघु फिल्म, एनीमेशन, वृत्तचित्र, संगीत वीडियो आदि सहित 75 फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। महोत्सव में भारत, स्पेन, ईरान, मैक्सिको, मिस्र, स्विट्जरलैंड, वियतनाम, अमेरिका, बांग्लादेश, मोरक्को, जर्मनी, नेपाल, फ्रांस आदि देशों की फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
महोत्सव में ये कलाकार बिखेरेंगे प्रतिभा का जादू –
बतादें कि महोत्सव में फिल्मी अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा पहुंचेंगे, जिन्हें 1990 के दशक के दूरदर्शन टेलीविजन धारावाहिक चंद्रकांता में क्रूर सिंह की भूमिका के लिए जाना जाता है और 1999 की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म सरफरोश में मिर्ची सेठ का किरदार शामिल है। उन्होंने सरफरोश, लगान, लाल सलाम, गंगाजल, परवाना, ये दिल, हलचल, वीर जारा, किडनैपिंग, फिदा सहित अनेक फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। वहीं 60 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं मुनमुन सेन शामिल होगी, जो कि हिंदी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ , तेलुगु, तमिल और मराठी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 1987 में फिल्म सिरिवेनेला में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए आंध्र प्रदेश राज्य नंदी पुरस्कार मिला था।
ख़ास ये भी हैकि धारावाहिक महाभारत सीरियल में द्रौपदी का अभिनय करने वाली रूपा गांगुली भी शामिल रहेंगी। इसी के साथ ही उन्हें कला केंद्र स्क्रीन पुरस्कार व भारत निर्माण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। शाहरुख खान की फिल्म फैन की अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा भी शामिल होगी। उन्होंने तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म रनिंग शादी में भी शिखा ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।

महाभारत की असल रणभूमि भूमि पर पहली बार पहुंचेगी द्रोपदी किरदार रुपा –
फिल्म महोत्सव धारावाहिक महाभारत सीरियल में द्रौपदी का अभिनय करने वाली रूपा गांगुली पहली बार महाभारत की धरा पर पहुंचेंगी और रूपा गांगुली 1970 से लेकर वर्तमान तक सिनेमा जगत में हुए बदलाव पर चर्चा करेगी। ये अभिनेत्री के साथ-साथ पार्श्व गायिका और राजनीतिज्ञ भी हैं। बंगाली, साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक अभिनेत्री रूपा गांगुली ने कई अलग-अलग किरदार अदा किए हैं, लेकिन अपने अभिनय के दम पर रूपा ने बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रौपदी का किरदार जीवंत कर दिया। आज भी इसे खूब पसंद किया जाता है और लोग इन्हें द्रौपदी के नाम से ही जानते हैं।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30