नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9817784493 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आज दिखेगी जजपा की रैली में भावी योजनाओं की हुंकार -दुष्यंत गरजेंगे – समाज जागरण 24 टीवी

आज दिखेगी जजपा की रैली में भावी योजनाओं की हुंकार -दुष्यंत गरजेंगे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
-जननायक पार्टी के सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर कार्यकर्ता उत्साह को लेकर आयोजित हिसार में नव संकल्प रैली-

–कृष्णराज अरुण -=
samaj jagran 24tv.com
— कंट्री एन्ड पॉलिटिक्स डेस्क –

चंडीगढ़ /हिसार – जननायक पार्टी के सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर कार्यकर्ता उत्साह को लेकर आयोजित हिसार में रैली हरियाणा में गठबंधन सरकार से अलग होने के बाद भावी योजनाओं का स्वरूप सामने लाने की तैयारी कर दी गयी है। प्रदेश में आए सियासी बदलाव के बाद अब सभी की नजरें पूर्व उप मुख्यमंत्री पार्टी महा सचिव दुष्यंत चौटाला के फैसले पर टिकी है।
बतादें कि सरकार से अलग होने के बाद दुष्यंत चौटाला की नए सीएम की ताजपोशी के बाद उनको बधाई देने के आलावा अन्य कोई सफाई सामने नहीं आई है। हो सकता है आज दर्दे दिल बयाँ हो और पुरे उत्साह के साथ लोकसभा चुनाव रणनीति पर नव संकल्प हो सकता है। खबर मुताबिक हिसार में पुराना राजकीय महाविद्यालय के मैदान में होने वाली रैली में डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह आगामी रणनीति का एलान करेंगे।
लोकसभा चुनाव को लेकर भी एलान किए जाने की संभावना –
हिसार में नव संकल्प रैली में गर्जन के मायने बताते हैंकि हिसार लोकसभा क्षेत्र के दायरे में आने वाली 9 विधानसभा सीट में 5 पर भाजपा और 4 पर जजपा के विधायक हैं। इन सात में चार के पास मंत्री के पद थे। हिसार से भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता शहरी निकाय मंत्री, नलवा से विधायक रणबीर गंगवा डिप्टी स्पीकर तथा उकलाना से जजपा विधायक अनूप धानक प्रदेश सरकार में श्रम राज्य मंत्री पद पर थे। जबकि उचाना विधानसभा से विधायक दुष्यंत चौटाला प्रदेश में डिप्टी सीएम का पद सभांल रहे थे।
भाजपा व जजपा के कोटे से दो दो मंत्री थे। नए कैबिनेट में हिसार से किसी को शामिल नहीं किया गया है। पहले चरण में हिसार के हिस्से कुछ नहीं आया। भाजपा के पांच विधायकों में से किसके हाथ कुर्सी लगेगी इसके लिए इंतजार करना होगा। कैबिनेट के विस्तार में भव्य बिश्नोई को मंत्री पद मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। डॉ. कमल गुप्ता और रणबीर गंगवा को भी उनकी कुर्सी वापस मिलने के आसार जताए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031