नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9817784493 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उत्तराखंड में अलर्ट -चमोली में भारी हिमस्खलन की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने को कहा -हुई एडवाइजरी जारी- – समाज जागरण 24 टीवी

उत्तराखंड में अलर्ट -चमोली में भारी हिमस्खलन की चेतावनी, लोगों से सतर्क रहने को कहा -हुई एडवाइजरी जारी-

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– के आर अरुण –
समाज जागरण 24tv.com
नई दिल्ली /देहरादून – – उत्तराखंड के चार जिला चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में ग्लेशियरों से हिमस्खलन होने की संभावना व्यक्त की है.
-सुरक्षा बलों और लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की नसीहत दी है-
राज्य मुख्यलय देहरादून की पर से अलर्ट चेतावनी को लेकर एडवाइजरी जारी की गयी है चमोली में भारी हिमस्खलन होने के संदेह पर अलर्ट किया गया है। यह उत्तराखंड के चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में भारी हिमस्खलन की चेतावनी जारी हुई है। बतादेंकि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी जा चुकी है।एडवाजरी अनुसार प्रदेश के 2500 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन और चार मार्च को बर्फबारी के साथ भारी हिमस्खलन की आशंका व्यक्त की गई है।
खबर अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी को खतरे के लेवल चार में रखा गया है।

पुराने हिमस्खलन वाले क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतें-
परिचालन केंद्र की ओर से बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। चेतावनी – जरूरी न हो तो बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवागमन से बचें–बेहद सावधानी पूर्वक बर्फीले क्षेत्रों में आवागमन के दौरान बर्फ फिसलने पर नजर रखें। गौशालाओं व अस्थाई घरों की छत पर अधिक बर्फ जमा न होने दें- इसे समय-समय पर साफ करते रहें। किसी कारण से बर्फ पड़ने वाले क्षेत्रों में अस्थाई रूप से रह रहे हों तो निचले क्षेत्रोंं में चले जाएं विशेषरूपमे पुराने हिमस्खलन वाले क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728