नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9817784493 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देहरादून में 10 को जुटेंगी देश की नामचीन हस्तियां, उत्तराखंड के विकास पर होगा मंथन- अमरउजाला संवाद कार्यक्रम एक ऐतिहासिक कदम से खुलेंगे कई द्वार – – समाज जागरण 24 टीवी

देहरादून में 10 को जुटेंगी देश की नामचीन हस्तियां, उत्तराखंड के विकास पर होगा मंथन- अमरउजाला संवाद कार्यक्रम एक ऐतिहासिक कदम से खुलेंगे कई द्वार –

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– samaj jagran 24tv –
नई दिल्ली / देहरादून – ( कृष्णराज अरुण ) उत्तराखंड देवभूमि के विकास पर मंथन के लिए राजधानी देहरादून में दैनिक अमर उजाला की ओर से संवाद उत्तराखंड का आयोजन 10 जून को होगा। इसमें देश की नामी गिरामी हस्तियां एक मंच पर राजनीति, सुरक्षा, सिनेमा, खेल और अध्यात्म पर चर्चा करेंगी।
इससे पहले भी यह पहल शुरुआत करते अमरउजाला ने पहल दिखाई थी नतीजों में और गर्मी उत्साह दिखाए जाने को लेकर एक बार फिर उत्तराखंड के विकास और प्रदेश के युवाओं के कॅरिअर व भविष्य की योजनाओं पर भी बात होगी। कार्यक्रम का आकर्षण केंद्र हरिद्वार बाइपास स्थित होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में आने वाले संवाद उत्तराखंड में इस बार कई हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम में ऐसे सेलिब्रिटी मौजूद होंगे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी कार्यों से देश और समाज को प्रेरित किया।

खास मेहमानो में ये हस्तियां भी-
इस संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मशहूर कमेंटेटर व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर लखन रावत, नीतू बिष्ट व तान्या मित्तल, मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास, आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरी, मिराई एसेट के वाइस चेयरमैन व सीईओ स्वरूप मोहंती, वेंचर कैटलिस्ट डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा शामिल होंगे। शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए देश-विदेश में ख्याति प्राप्त डॉ. अभय बंग भी संवाद में राज्य के परिप्रेक्ष्य में अपने विचार रखेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930