दिल्ली हरियाणा उत्तराखंड हिमाचल पंजाब अलर्ट –राजस्थान, 8 अन्य राज्यों तक में गंगा, यमुना व ब्यास समेत सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं-
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
समाज जागरण 24 tv –
– कृष्ण राज अरुण –
नई दिल्ली – जल प्रलय का ऐसा तांडव वर्ष 2023 बहुत कुछ भविष्य के प्रति सीखने सिखाने की दस्तक लेकर आया हैं। व्यवस्था कभी भी कैसे डगमगा सकती है प्रकर्ति के आगे किसीका बस नहीं है। यह समय होंसले एकता एक दुसरे के प्रति मदद करुणा का है। धन्य हैं सेना के जवान Ndrf अन्य राहत से जुडी संस्थाएँ जो बिना किसी लफ्ज लपेट के जुटी हैं सेवा भाव में,निश्चय ही लोगों को सुरक्षित स्थान देखने को मिल रहा है।
राजनीति राज्यों की जवाब देही के प्रति मिडिया में चल रही कुछ तस्वीरें- हरियाणा के दबंग सेवा भावना में गजब के साहसी प्र्रेरणा बने ग्रह स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अम्बाला में दिन रात यात्राएं नाव से सफर प्रसासन और गली मोहल्लों की होंसला अफजाई करते दिखना काफी सीख मिलती है जबकि उनका आवास खुद जल प्रलय में डूबा है।
निश्चय ही हरियाणा वासियो समेत हरियाणा सीएम मनोहर लाल खटटर गर्व करते होंगे देखकर कि जैसे वे सक्रिय हर जिम्मेदारी मन से निभाते हैं ऐसे ही अनिल विज हैं।
दिल्ली हरियाणा के गावों पानी पानी होंसले विवेक साहस की घड़ी –
हथिनीकुंड बैराज से 3.59 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना का पानी और बढ़ेगा। यमुना व घग्गर में बाढ़ से हरियाणा के पानीपत में नवादा व तामशाबाद में बांध टूट गए हैं। कुरुक्षेत्र, हिसार, करनाल, भिवानी और यमुनानगर के सैकड़ों गांवों में पानी घुस गया है। हिसार से अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें बंद हो गई हैं। नारायणगढ़ मुलाना यमुनानगर आसपास के गावों क्षेत्र जल मग्न कई ग्राणीण पुल टूटे मगर लोग साहस के साथ एक दूसरे की मदद को तैयार।
राज्यों से आ रही रिपोट्र्स न्यूज़ अनुसार “हिमाचल में 1,318 सड़कें बंद” उत्तराखंड में 273 सड़कें बंद” उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर सात जगह भूस्खलन हुआ। भारत मौसम विज्ञान वि
भाग ने हिमाचल उत्तराखंड में भारी बारिश व बाढ़ का अलर्ट जारी किया है-
एक खास खबर अनुसार चीन सीमा के करीब जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा में बना पुल बह गया है। सेना व ग्रामीणों की आवाजाही रुक गयी है –
हरियाणा में पंबजब से जोड़ने वाली अंबाला-लुधियाना समेत प्रमुख हाईवे बंद हैं। अंबाला में गुरुकुल के एक हॉस्टल में तीन फुट पानी भर गया जिसमे से 730 लड़कियों को निकाले जाने की खबर है।-दिल्ली खतरे निशाँ से ऊपर यमुना जी – पुराना पुल आवागमन बंद किया –
अधिकतर देखने सुंनने को मिला यह समय केवल होंसले और विवेक सहयोग का सिस्टम की बातें भविष्य में सुधरेंगी – सिस्टम पर दोष मढ़ने से समस्या हल नहीं होगी –
गुरुग्राम एनसीआर कनेक्टिविटी को सुगम बनाने के लिए पहल –
दिल्ली-गुड़गांव कनेक्टिविटी को सुगम बनाने के लिए गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डिवेलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) ने कदम बढ़ाया है। इस सिलसिले में हाल ही में GMDA के सीईओ पीसी मीणा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें GMDA के अलावा दिल्ली के CPWD के इंजीनियर और तहसीलदार शामिल रहे।
पानीपत में यमुना का पानी सनौली खुर्द स्थित गोशाला में घुस गया-। इस पानी में सैंकड़ों गाय फंस गई। ग्रामीण अपने स्तर पर गायों को निकालने की कोशिश कर रहे थे। मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची –
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space