हरियाणा सहित पड़ौसी राज्यों में पकड़ेगी गौधन से उत्पादों की रोजगार उदयम योजना गाँधी जयंती से युद्द स्तर पर चलाएगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन – —
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
–samaj jagran 24 tv —
चंडीगढ़ – देश में गौधन से गोबर के उत्पाद से ग्राम उद्यमियों के रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न नंदा जी की १२६ जयंती से गुलज़ारीलाल नंदा फॉउंडेशन ने भारत सेवक समाज सहभागिता से एक स्वेच्छिक योजना की व्यापक तैयारी की है। यह योजना दिवाली से चंडीगढ़ देहरादून हाइवे भूरेवाला स्थित पंचायत से 15 ग्रामों में आरम्भ होकर कार्य योजना विस्तार करेगी जिसके
बाद राजस्थान अलवर जिले में नंदा फॉउंडेशन सहयोगी कोडिनेटर राजेश जोशी नेतत्व में 2 गौशाला में उदयम केंद्र चलाएगी।
गुलज़ारीलाल नंदा फॉउंडेशन के चेयरमेन भारतरत्न नंदा जी के परम शिष्य श्री कृष्णराज अरुण अनुसार यह योजना एमएसएमई अंतर्गत उद्यमी विकास योजना जनकल्याण केंद्र का हिस्सा है जो की अब सेंट्रल भारत सेवक समाज उत्तर प्रदेश यूनिट मिर्जापुर यूनिट में 18 एकड़ जमीन में गुलज़ारीलाल नंदा महा विद्यालय, गुलज़ारीलाल नंदा पार्क , गौशाला और रोजगार उदयम स्थापित करने के लिए संगठन मामलों के सचिव नरेंद्र गुप्ता अगुवाई में बड़े कदम उठाये जा रहे हैं।
श्री अरुण ने बताया की यदि सब ठीक रहा तो हरियाणा में भारतरत्न नंदा स्मृति में गौधन योजना का चेहरा भारत सेवक समाज आगे लाएगा जिसमे स्वेच्छिक कौशल विकास से रोजगार के मजबूत श्रोत ग्राम योजनाओं में दिखाई देंगे। इस योजना में 3 वर्ष में 5 हजार विलेज चैम्पियन तैयार किये जाने की योजना है जो हरियाली योजना और जल संरक्षण के क्षेत्र में जन चेतना की राह बनाएंगे। इन विलेज चैम्पियन यानी ग्राम दूतों को मान धन दिया जाएगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





