नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9817784493 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पहाड़ों में भयावह बारिस से आ रहा नदियों का पानी अंबाला जिले में मारकंडा नदी ओवरफ्लो होकर चल रही है अंबाला सिटी के वार्ड-10 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर्स में बाढ़ जैसे हालात –जिसके कारण नेशनल हाईवे कई गावों कस्बों पर भी जाम- – समाज जागरण 24 टीवी

पहाड़ों में भयावह बारिस से आ रहा नदियों का पानी अंबाला जिले में मारकंडा नदी ओवरफ्लो होकर चल रही है अंबाला सिटी के वार्ड-10 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर्स में बाढ़ जैसे हालात –जिसके कारण नेशनल हाईवे कई गावों कस्बों पर भी जाम-

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

समाज जागरण 24 टीवी / के आर अरुण
हरियाणा में बारिस से जनजीवन अस्तव्यस्त –
हिमाचल सहित पहाड़ों में भयावह बारिस से आ रहा नदियों का पानी अंबाला जिले में मारकंडा नदी ओवरफ्लो होकर चल रही है जिसके कारण नेशनल हाईवे कई गावों कस्बों पर भी जाम लग गया। वहीं, नदी का पानी नेशनल हाईवे को क्रॉस करता हुआ आस-पास के गांव में घुस गया। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पिलखनी गांव जलमग्न; महेश नगर थाने की छत गिरी

भारी बारिश के बाद मुलाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मारकंडा नदी शनिवार को उफान पर रही।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बाजारों और कॉलोनियों का जायजा लिया। नगर परिषद अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें पानी निकासी के दिशा निर्देश दिए। इसके उपरांत विज ने अधिकारियों के साथ टांगरी नदी के जलस्तर एवं महेश नगर पंप हाउस की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

अंबाला सिटी के वार्ड-10 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर्स में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के बाद पार्षद मिथुन वर्मा और नगर निगम की टीम रातभर पानी की निकासी करने में जुटी रही। सिटी में भी कई-कई फीट तक पानी भर गया है। रात 1 बजे फेसबुक पर लाइव आकर पार्षद मिथुन वर्मा ने शहर के जलमग्न की स्थिति दिखाई।

घरों में बरसाती पानी घुसने के बाद लोगों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी। यही नहीं, कई परिवार तो ऐसे थे जिन्हें छत पर बैठ रात काटनी पड़ी। रविवार सुबह भी जलभराव की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031