नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9817784493 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशे के विरुद्ध पंजाब के जनजीवन बचाव के विरुध्द महामहिम कटारिया की पद यात्रा से मान सरकार और आम जनजीवन में होंसला बढ़ा – – समाज जागरण 24 टीवी

नशे के विरुद्ध पंजाब के जनजीवन बचाव के विरुध्द महामहिम कटारिया की पद यात्रा से मान सरकार और आम जनजीवन में होंसला बढ़ा –

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– samajjagran24tv-
         -कृष्णराज अरुण –
चंडीगढ /अमृतसर / पंजाब में मान सरकार को नशे के विरुध्द मिशन में राज्य पाल गुलाब चंद कटारिया का सहयोग मिलने से मनोबल काफी बढ़ता दिखा है। महामहिम कटारिया काफी चिंतित हैं पंजाब के जनजीवन में नशे की चपेट में आने से जनजीवन बर्बादी की और धकेला जा रहा है। वे 3 अप्रेल से आरम्भ यात्रा में अमृतसर बार्डर में भी समाज से जुड़े गणमान्य और विधायक मंत्री सांसद से रूबरू बैठक क्रर चुके हैं।
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया 3 से 8 अप्रैल तक डेरा बाबा नानक से जलियांवाला बाग तक नशा मुक्ति पदयात्रा पर रहे। . यह यात्रा “युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान का हिस्सा है, जिसमें राज्य सरकार और केंद्र सरकार भी सहयोग कर रही हैं. राज्यपाल ने विधायकों, मंत्रियों और अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर ड्रग्स की समस्या पर चर्चा की और पदयात्रा का आयोजन किया।
गवर्नर कटारिया बोले मान सरकार की पहल पर नतीजे की तारीफ करते दिखे –
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं, और अब पंजाब के हर जागरूक नागरिक के लिए मौका है कि वह इस लड़ाई में सरकार का साथ दें. पंजाब की धरती को नशा मुक्त बनाएं. उन्होंने कहा कि जब कोई कार्य सामाजिक रूप से किया जाता है तो सफलता अवश्य मिलती है.
अमृतसर :में बोले महामहिम कटारिया – योद्धाओं और शहीदों की धरती को नशे से बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा : –
उन्होंने कहा कि ड्रग्स विरुध्द पंजाब सरकार की तरफ से अपने स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के तहत एन डी पी एस एक्ट के तहत सबसे अधिक सजा भी पंजाब में ही निर्धारित की गई है. नशे के खिलाफ इस पैदल मार्च में शहर के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के अलावा बड़ी संख्या में पंच सरपंच और विद्यार्थी भी शामिल हुए। महामहिम की यात्रा का विवरण सभी विश्वविद्यालय और सांसद विधायक मंत्रियों सहयोगी संस्थाओं के पास पहुंचा है। रिपोट्र्स अनुसार पंजाब में मान सरकार के नशे के खिलाफ कदम से राज्यपाल कटारिया की यात्रा सहयोग से सरकार और प्रसाशन तंत्र का मनोबल काफी मजबूत हुआ है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930