नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9817784493 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व पीएम भारतरत्न नंदा जी कार्यकाल की योजनाओं की पारदिर्शता महत्व को देश में फैलाएगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन – कृष्णराज अरुण – समाज जागरण 24 टीवी

पूर्व पीएम भारतरत्न नंदा जी कार्यकाल की योजनाओं की पारदिर्शता महत्व को देश में फैलाएगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन – कृष्णराज अरुण

-भारतरत्न नंदा जी –
(GNF गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन के चेयरमेन श्री कृष्णराज अरुण)

samajjagran24tv.com
नई दिल्ली / चंडीगढ़ – देश की आजादी के बाद प्रथम योजना आयोग के उपाध्यक्ष 3 पंचवर्षीय योजनाओं में भारत नव निर्माणका रंग भरने वाले केंद्रीय मंत्री रहे गुलजारीलाल नंदा के सु नहरे कार्यकाल की योजनाओ के महत्व को देश के आगे रखने का बीड़ा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन नई दिल्ली ने उनकी 126 वीं जयंती 4 जुलाई से सदाचार संकल्प यात्रा के रूप में उठाया है। यह बात आज भारतरत्न नंदा के परम शिष्य गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन के चेयरमेन श्री कृष्णराज अरुण ने जानकारी दी है।
उन्होंने बताया की आज के भारतरत्न नंदा का इतिहास आजादी की लड़ाई में गांधीवादी श्रमिक राजनीति के जनक के रूप में उनका श्रम एवं उद्योग आंदोलन मशहुर है। उन्होंने देश को कई औद्योगिक एवं श्रमिक विकास नीतियां दी जो आज विश्व के कई देश अनुशरण कर रहे हैं। भारत रत्न नंदा जी को योजना प्रक्रिया निर्माता के साथ साथ श्रमिक जगत कल्याण निति दक्षता का जन नायक भी माना जाता है। भारत में वे सिचाई ,ऊर्जा ,ग्रह उपभोक्ता मामले एवं रेल मंत्रालय भी संभाल कर कई नीतियों के निर्माता रहे हैं। भारत के 3 प्रधानमंत्री कार्यकाल में उन्होंने गृहमंत्री पद की गरिमा बड़ाई। लोकायुक्तों की स्थापना से उन्होंने लोकपाल का रास्ता बनाया। भरस्टाचार मुक्ति के रास्ते को उन्होंने भारत सेवकों के रास्ते से देश और जीवित समाज जन भागीदारी को मजबूत दिशा दी।
खाद्यान की बेहतर उपलब्धियों के अनेक मार्ग दिये और मूल्य सूचांक से लेकर आम आदमी के लिए सस्ती रसोई योजना को भी भारत सेवक समाज की स्थापना से संयुक्त सदाचार समिति का मार्ग परस्त किया। सनातन इतिहास मजबूत करने के लिए स्वेच्छिक संस्थाओं का गठन भारत साधु समाज और भारतीय संस्कृति रक्षा संस्थान मानव धर्म धर्म सम्मेलन मंचों से देश की सोइ खोई प्रतिभाओं को आगे लाये। उनहोने हरियाणा की धरती के मानचित्र को मजबूत किया उसका ऐतिहासिक महत्व भगवान श्री कृष्ण द्वारा गीता उपदेश स्थली कुरुक्षेत्र के आधुनिक विकास में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की स्थापना कर उसका अध्यक्ष कार्यकाल 22 साल तक संभाल कर कुरुक्षेत्र का गौरव विश्व मानचित्र में पहुंचाया।आजीवन किराए के मकान में रहे देश की किसी सरकार से अपने पदों का कोई लाभ खुद या अपने परिवार को नहीं उठाने दिया। दुनिया के संतों ने उन्हें राजऋषि सफेद कपड़ों वाले संत के रूप निष्काम सेवा का नैतिक युग पुरुष का स्थान वा नैतिक सम्मान से सुशोभित किया।
श्री अरुण अनुसार भारत को नमो उदय यात्रा को शसक्त जन आधार देने के लिए 2025 को नैतिक वर्ष घोषित किया जाए इसके लिए नैतिक ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। भारतरत्न नंदा के नाम से जल्द धारावाहिक तैयार होने जा रहा है। गुलज़ारीलाल नंदा फॉउंडेशन मंच से हर वर्ष नैतिक कार्य के लिए दिया जाने वाला पुरूस्कार महामहिम के हाथों दिए जाने की परम्परा आरम्भ होगी। 

लाइव कैलेंडर

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

You May Have Missed